Heart Health Tips
हृदय स्वास्थ्य
Cardio health हृदय स्वास्थ्य का मतलब हमारे दिल और खून की नसों की सेहत से है। अच्छा कार्डियो स्वास्थ्य यह सुनिश्चित करता है कि हमारे शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुँचें और हमारे दिल का काम सही तरीके से होता रहे।
कार्डियो स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना, ह्रदय पौष्टिक आहार लेना, धूम्रपान से बचना, तनाव को नियंत्रित करना और समय-समय पर स्वास्थ्य की जाँच करवाना जरूरी है। अच्छा हृदय स्वास्थ्य हमें दिल की बीमारियों, जैसे कि दिल का दौरा, उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक के खतरे से बचाता है और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए कुछ बेहतरीन व्यायाम निम्नलिखित हैं:
1. तेज चलना
यह सरल और प्रभावी है, जिससे दिल की धड़कन बढ़ती है और रक्त संचार बेहतर होता है। प्रतिदिन 30 मिनट तेज चलना आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।
2. रनिंग
यह आपके हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाता है और सहनशक्ति बढ़ाता है। यह कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है, जो वजन कम करने के लिए अच्छा होता है।
3. साइक्लिंग
यह पैरों की मांसपेशियों के साथ-साथ दिल को भी मजबूत करता है। नियमित साइक्लिंग से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय स्वस्थ रहता है।
4. स्विमिंग
तैराकी एक पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जो दिल और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और फिटनेस को सुधारती है।
5. HIIT हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग
इसमें थोड़े समय के लिए उच्च-तीव्रता वाले व्यायाम किए जाते हैं। यह तेजी से हृदय स्वास्थ्य सुधारने में मदद करता है और समय की बचत भी करता है।
6. डांसिंग
यह एक मजेदार विकल्प है, जिसमें म्यूजिक के साथ कसरत होती है। यह कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ दिल की धड़कन को तेज करता है, जिससे कार्डियो स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।
Cardio meaning in Hindi,
cardio कार्डियो हेल्थ एक ऐसी स्थिति को कहते हैं। जिसमें हमारा दिल एक अच्छी , स्वस्थ और मजबूत अवस्था में हो और हमारे खून में सही ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन करें। हम इसके लिए सही व्यायाम ,योगा और स्वस्थ कर सकते है व साथ में समय-समय पर अपने दिल/cardio की स्थिति के लिए जांच करें। इस ब्लॉक में हम दिल को बेहतर बनाने की की जानकारियों पर बात करेंगे और साथ ही दिल के लिए स्थिति जानने के लिए कौन-कौन से टेस्ट हम करवा सकते हैं , इस पर भी हम बात करेंगे।
Cardio Exercise meaning in Hindi
ऐसी स्थिति हमारे जीवन में ना आए तो बेहतर है। हमें अपने जीवन में दैनिक जीवन में कुछ बदलाव करना चाहिए।
कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। इससे दिल की कसरत बढ़ती है और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।कार्डिओ की एक्सरसाइज को तीन वर्ग में बाटा गया है।
- उच्च-तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण (HIIT)
- मध्यम-तीव्रता स्थिर अवस्था (MISS)
- निम्न-तीव्रता स्थिर अवस्था (LISS)
कार्डियो एक्सरसाइज कैसे की जाती है
5 नार्मल cardio कार्डिओ एक्सरसाइज जो हम दैनिक जीवन में कर सकते है।
- रनिंग
- सीढ़ी चढ़ना।
- रस्सी कूदना
- स्विमिनिंग
- साइकिलिंग
5 cardioकार्डिओ योगा
योगा एक पुरानी और काम्प्लेक्स प्रैक्टिस है, जिसमें पोज, ब्रीदिंग टेक्निक्स और मेडिटेशन प्रैक्टिसेज पर फोकस किया जाता है।ताकि, कॉन्शियसनेस को बढ़ाया जा सके और तनाव से छुटकारा मिले। यह प्रैक्टिस दिनों-दिन लोकप्रिय होती जा रही है। इससे
न केवल तनाव से छुटकारा मिलता है बल्कि मेंटल और इमोशनल हेल्थ भी सुधरती है। यही नहीं,
इसे करने से पीठ या गले में दर्द से भी आराम मिलता है। योगा के कई प्रकार हैं, जिनमें से हठ योगा सबसे सामान्य है।
कार्डियो योगा के फायदे (Benefits of Cardio yoga)
वजन हो कम (Reduce weight)
स्ट्रेस को दूर
स्ट्रेंथ को सुधारे
cardio yoga
- सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
- समस्थिति (Samasthiti)
- हस्ता उत्तानासन (Hasta Uttanasana)
- भुजंगासना (Bhujangasana)
- आलोम विलोम (आलम विलोम )
स्वस्थ आहार:
What is cardiologist
नियमित चेकअप: आपको नियमित रूप से अपने cardioडॉक्टर ( cardiologist दिल के डॉक्टर को cardiologist कहते है। )के पास जाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का पता चलता है और उन्हें जल्द से जल्द हल करने में मदद मिलती है।सबसे पहले हमें अपने दिल की सही स्थिति का ज्ञान होना चाहिए। हमारा दिल का स्तर क्या है। इसके लिए हम खून से लिपिड प्रोफाइल नाम का टेस्ट करवा सकते हैं। हमारे खून में कई तरह के लिपिड्स होते हैं। जिन्हें हम कोलोस्ट्रोल के नाम जानते हैं।
Name of body cholostrol
a.टोटल कोलोस्ट्रोल total cholesterol,
b. हाई डेंसिटी कोलस्ट्रोल high-density lipoprotein (HDL or good cholesterol):जो हमें हार्ट अटैक से बचाता है।
c. लो डेंसिटी कोलोस्ट्रोल low-density lipoprotein (LDL or bad cholesterol),
d. ट्रीग्लासाडlipid profile triglycerides test
e. वीएलडीएल very low-density lipoprotein (VLDL)
medicine
जैसे lipids होते हैं। इनसे हमें हमारे खून में चिकनाई की मात्रा का पता लगाया जाता है। यदि किसी तरह की चकनाई खून में ज्यादा मात्रा में हो ,तो वह हमें परेशान कर सकती है। हाथ पैरों में दर्द , थकान मोटापा और हार्ट अटैक जैसी स्थिति ला सकती है। इसके लिए कई तरह की दवाइयां होती हैं। जिस तरह एस्प्रिन ,अर्जुन छाल ,अर्जुनारिष्ट जो हम प्रयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा टीएमटी टेस्ट भी हार्ट की स्थिति जानने के लिए होता है। इसके लिए एक मशीन पर आपको चलाया जाता है और आपका इसीजी ली जाती है। कुछ समय चलने के बाद आपका दिल कितना पर्सेंट काम कर रहा है। इसका पता लगाया जाता है।
इको टेस्ट यह हार्ट की सोनोग्राफी ही होती है। हमारे दिल में होने वाले डैमेज का पता लगाता है।
इसके अलावा एंजियोग्राफी जो हमारे हॉट की नसों की ब्लॉकेज का पता लगाते हैं और वह कितने पर्सेंट है ,किस किस जगह पर है ,सारी जानकारी बताती है। इमरजेंसी में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अगर हमारे दिल की नस ब्लॉक है। तो उसके लिए एनजोप्लास्टी सर्जरी की सहायता ली जाती है या ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है ,
cardio Diet
सुबह का नाश्ता:
सुबह का नाश्ता खाना आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपका दिन अच्छी तरह से शुरू होता है और आपको ऊर्जा मिलती है।
अनाज:
ब्राउन राइस, चोकरयुक्त गेहूं, जई, ज्वार, बाजरा, रागी दालो में: लाल चना, हरा चना, काला चना, मुंगफली चना और फलियां जैसे राजमा, क्लस्टर, फ्रेंच।
सब्जियां:
सभी प्रकार की लौकी-करेला, चिचिण्डा, तोरी/ तुराई, सादी लौकी, टिन्डोरी, भिंडी, टिंडा, हरी पत्तेदार सब्जियां .
फल:
केला, खट्टे फल-नारंगी, मौसम्बी, अंगूर फल, नींबू; जामुन-स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, काली बेरी; क्रैनबेरी, चेरी, पपीता, पाइनएप्पल, एवोकैडो, अमरूद। नट और चिया और सन बीज, बादाम, अखरोट।
दूध और दूध से बने उत्पाद:
Low fat milk,कम वसा वाला दूध, कम वसा वाला दही, कम वसा वाला पनीर।
मांस, मछली और अंडा: चिकन, अंडे का white भाग, मछली जैसे सालमन, सार्डिन, ट्राउट, मैकेरल, टूना।
तेल: 2 चम्मच जैतून और मूंगफली का तेल, सोयाबीन, मक्का और सूरजमुखी का तेल
चीनी: 2 चम्मच 10 ग्राम ब्राउन
अन्य पेय पदार्थ: ग्रीन टी।
ना खाने योग्य खाद पदार्थ सफ़ेद चावल ,मैदे वाली वस्तुए ,तली हुए खाद्य पदार्थ और शराब जैसे पदार्थो का प्रयोग ना करे।
समय पर सोना:
आपको नियमित रूप से 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यह आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह छोटे से स्टेप हमे कार्डिओ रेस्ट से बचा सकते है और हम एक लम्बा और हेअल्थी जीवन जी सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks for interest.