सोमवार, 4 मार्च 2024

जिंदगी बदलनी है तो आज ही अपना लें ये 5 अच्छी आदतें

जीवन बदलने वाली आदतें ,अच्छी आदतें जीवन में, बदलाव कैसे लाएं ,सफलता के लिए आदतें ,खुशहाल जीवन के, टिप्स बेहतर जीवनशैली, सेहतमंद आदतें ,दैनिक आदतें सकारात्मक सोच, लाइफ चेंजिंग हैबिट्स हिंदी में



जिंदगी बदलनी है तो आज ही अपना लें ये 5 अच्छी आदतें

Five good habits

हमारे जीवन में दुख बीमारी लगी रहती है।  हम अपने आसपास कई तरह की बीमारियों को देखते हैं। कुछ बीमारियां इंफेक्शन से होती हैं, तो कुछ बीमारियां हमारी खराब  आदतों से,आपने कभी सोचा है कि आज हमारे पास अपने लिए समय नहीं है. 

हम आराम से खाना नहीं खा सकते हैं ?

एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं ?

ऐसे में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

 इसके लिए हम अपनी आदतों  में बदलाव लाकर अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं और इतना ही नहीं हम शुगर ,ब्लड प्रेशर और कई बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। हमें केवल कुछ आदतें बदलनी होंगी और हम स्वस्थ रह सकते है। 

  1. पैदल चलने की आदत 

हमें अक्सर अपने आसपास जाना होता है और हम देखते हैं हम इसके लिए स्कूटर ,गाड़ी या बस का प्रयोग करते हैं। ऐसा करने से न केवल समय बचता है। बल्कि हम आराम से एक दूसरी जगह जा सकते हैं लेकिन यदि हम थोड़ा डिस्टेंस को पडेल  चलकर तय  करें और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों  से ऊपर जाएं।  तो आप समझ सकते हैं कि हम अपनी कितनी कैलोरी बर्न  कर रहे हैं और अपने हार्ट  को मजबूत कर रहे हैं। उसकी मसल्स को इंप्रूव कर रहे हैं। वजन कंट्रोल  में भी चलना  काफी कारगर है। इसके अलावा आप जब पैदल चलते हैं। तो आसपास के वातावरण से जुड़ भी जाते हैं।  जिससे आपका मूड बेहतर होता है। हां आपको कुछ थकान महसूस हो सकती  हैं। लेकिन यह आपकी रात की नींद के लिए एक बेहतर विकल्प है। 

2 . खाने की आदत 

हमें खाने में थोड़ा सा बदलाव करने के बाद आप अपने जीवन में बहुत बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। हमें अपने खाने में तेल बदलना होगा ,आप  ओलिव का तेल प्रयोग कर सकते हैं। कुछ महंगा है लेकिन आपके स्वास्थ्य से महंगा नहीं है। खाने में चीनी का विकल्प प्रयोग करें जैसे गुड़ और शहद का प्रयोग करें। खाने को आराम से चबाकर खाएं। गेहूं के आटे की बजाय मोटा अनाज जैसे चने का आटा  है। बाजरे का आटा ,मक्का का आटा का प्रयोग करें। खाने के बाद थोड़ी देर टहले। आप कुछ दिन में ही अपने आप को एक अलग व्यक्तित्व के रूप में पाएंगे।

3. विटामिन ले 

  इसके अलावा आप अपने शरीर के लिए कुछ जरूरी विटामिन ले सकते हैं। अगर आप पुरुष हैं। तो आप जिंक और मल्टीविटामिन जैसे कैप्सूल का प्रयोग कर सकते हैं या हर्बल में शिलाजीत, सफेद मूसली और  अश्वगंधा का चूर्ण प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप स्त्री हैं। तो आप स्त्रियों में कम होने  वाले विटामिन व मिनरल ले सकते है जैसे बी कॉम्प्लेक्स और कैल्शियम जैसी डाइट ले सकती है। इसके कैप्सूल और  पीने की दवाइयां उपलब्ध है। इसके अलावा आप सुपारी पाक जैसे चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं।  जो स्त्रियों के लिए बहुत लाभकारी है। 

4. हॉबी 

आप चाहे तो कुछ देर मोबाइल को आराम देकर , आप कोई  कर हॉबी अपना सकते हैं। आप ड्राइंग ,गाना यानी सिंगिंग और  कुछ हाथों से बनाना जैसे हाथों से बनाएं कले  के कुछ खिलौने या पेंटिंग्स। यह सस्ती सी हॉबी  आपके पूरे व्यक्तित्व को बदल सकते हैं। आपका मूड भी ठीक होगा।  इसके अलावा आपके परिवार और पार्टनर भी महसूस करेंगे कि  आपका व्यवहार बहुत अच्छा हो गया है। 

गार्डनिंग 

गार्डनिंग भी कर सकते हैं। आप कहेंगे बड़े शहरों में इतनी जगह कहां है। लेकिन आप कुछ गमले  लेकर भी यह कर सकते हैं।  पौधों की देखभाल और समय-समय पर पानी देना ,आपके जीवन में एक बेहतर बदलाव लेकर आता है। 

एक्वेरियम एक विकल्प 

एक्वेरियम यानी मछली घर यह एक ऐसा  शौक है। जो आपको बिल्कुल ही बदल देगा आप यकीन मानो, यदि आप एक छोटा सा एक्वेरियम बनाते हैं ,तो आप एक छोटी सी दुनिया बना रहे हैं।  आप अपनी मछलियों का नाम रख  सकते हैं। आप उनको समय-समय पर खाना पानी उपलब्ध कर रहे हैं। कुछ समय बाद आप अपने अंदर बहुत बदलाव महसूस करेंगे। 

5. ध्यान 

अंत में एक ऐसी आदत जो आपको शांत रखें और  बीमारी से दूर रखते हैं कि मुझे क्या करना होगा तो इस आदत में आपको कुछ सेकड़ो बीमारियो से दूर रखे।    आप अपने भगवान या गुरु का ध्यान लगाकर रात के समय कुछ देर बैठे रहे। आंखें बंद करके केवल उनके बारे में ही सोचें। आडंबर से दूर धर्म को समझें और खुद धार्मिक पुस्तक पढ़ें जो कि पर किसी तरह का कोई आडंबर आधारित  नहीं हो या कोई झूठ ना हो केवल अच्छी किताबें पढ़ें। 


 आप छोटे-छोटे उपाय से बल्कि आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपकी सोच पॉजिटिव होगी ,आप जीवन में भी  सफल भी होंगे। कुछ भी रहेंगे इसी कामना के साथ आपका दोस्त गोपीचंद यह पोस्ट समाप्त करता है। आपने क्या किया और आपके अंदर क्या बदलाव आया ,आप यह  जरूर शेयर करें और मुझे कमेंट भी करें  धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks for interest.