रविवार, 20 नवंबर 2022

सर्दियों में त्वचा की देखभाल ,सर्दियों में त्वचा को बचाने के 5 उपाय

सर्दियों में त्वचा की देखभाल ,सर्दियों में त्वचा को बचाने के 5 उपाय

 सर्दियों में त्वचा की देखभाल 

सर्दियां शुरू हो गई है ,दोस्तों ज़्यादातर लोग यह 

सर्दियों में त्वचा की देखभाल ,सर्दियों में त्वचा को बचाने के 5 उपाय

समझते हैं कि सर्दियों में धूप ना आने की वजह से हमारी स्किन ग्लो करती है। लेकिन ऐसा नहीं है असल में बहुत गर्मी की तरह बहुत सर्दी से भी हमारी त्वचा जल जाती है या डैमेज होती है और गर्मी की तुलना में सर्दी में तो क्या ज्यादा डैमेज होती है। 

गरमी और त्वचा 

 क्योंकि गर्मियों में पसीने से हमारी त्वचा की सफाई होती रहती है। ज्यादा पानी पीने से डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती है, जिससे हमारी त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है।  बार-बार  चेहरा पोछने  से चेहरे की त्वचा पर  डेड सेल जो एपिथेलियल मृत सेल  होते हैं, जिनसे हमारी त्वचा बनी हुई है, उनकी वजह से डेड स्किन के रूप में वह चेहरे से अलग हो जाते है। जिससे नए सेल विकसित होते हैं और इस तरह हमारी त्वचा स्वस्थ रहती हैं साथ ही  हम खूबसूरत दिखते हैं। 

सर्दी में ऐसा क्या होता है कि सर्दियों में हमारी स्किन  ज्यादा डैमेज होती हैं। 

 उसके पीछे पांच कारण है 

No 1 एक तो ठंडी हवा व रुखा  वेदर हमारी स्क्रीन से वसा  छीन लेता है और  हमारी तरफ से बेजान और रूखी हो  जाती  हैं। इस कारण हमारी त्वचा का रंग काला भी होता है और त्वचा बेजान नज़र आती  हैं। 

No 2 दूसरा कारण डिहाईड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना ,सर्दी में हम कम पानी पीते हैं और हमें पसीना भी कम आता है। इस वजह  से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे शरीर को डीटॉक्स नहीं हो पाता  है और खून में से विषेले पर्दाथ बंद हो जाता है। इससे शरीर की सफाई नहीं होती और बहुत से विषैले पदार्थ शरीर के अंदर ही रहते हैं। इससे  हमारे शरीर के विषेले रसायन  के कारण त्वचा बहुत  रूखी हो जाती है। साथ ही  मुहासे व  झाइयां आम बात हो जाती हैं। 

No. 3 तीसरा कारण सर्दियों में हमारा खान-पान अचानक बदल  जाता है।  वैसे तो सर्दियों में हमारे शरीर को वसा पूर्ण आहार लेना चाहिए।  लेकिन हम फास्ट फूड और तला हुआ भोजन ज्यादा प्रयोग करते हैं। साथ ही हमारे खाने  में प्रयोग किए जाने वाला तेल स्वस्थ नहीं होता। इस वजह से हमारा शरीर में LDL कोलोस्ट्रोल ज्यादा हो  जाता है और त्वचा रुखी  और मोटी  जाती है। जिससे हमारी उम्र ज्यादा लगती है। यदि हम इस पर ध्यान ना दें तो कुछ समय बाद चेहरे पर झुरिया भी पड  सकती  हैं। 

No. 4 चौथा कारण हमारे बाथरूम में होता है ,जी हां हमारे नहाने में  प्रयोग होने वाला साबुन, हम गर्मी और सर्दी में एक सही साबुन प्रयोग करते हैं।  लेकिन यह सही नहीं है ,सर्दियों में नमी युक्त साबुन या फेसवास का प्रयोग करना चाहिए ,बहुत ज्यादा और बार-बार चेहरे को नहीं धोना चाहिए।  वैसे तो गुनगुना पानी सही होता है। लेकिन बहुत तेज गर्म पानी से चेहरा धोने पर चेहरा झुलस जाता है ,साथ ही चेहरे की नमी  भी खत्म हो जाती  है और चेहरा रुखा और बेजान  नजर आता है। 

No. 5 पांचवा कारण किसके बारे में हम ज्यादा गोर  नहीं करते ,सदैव सर्दी में हम मोटे कपड़े पहनते हैं। ताकि शरीर ठंड से बचा रहे ,लेकिन हम चेहरे के लिए ऐसा कोई उपाय नहीं करते कि हम अपने चेहरे को ठंड से बचा सके और ठंडी हवा हमारे चेहरे को नुकसान पहुँचाती है। ठंड में यदि  हम बाइक, स्कूटर या साइकिल का प्रयोग करते हैं ,तो उससे हवा की तीव्रता और तेज होती है। इस वजह से हमारा माथा , नाक और गाल पर सर्दी का असर ज्यादा होता है और वहां ब्लैक स्पॉट बन जाते हैं। 

सर्दियों में त्वचा को बचाने के 5 उपाय 

No. 1 हमें सर्दियों में चेहरे पर कोल्ड क्रीम या वैसलीन की मसाज करनी चाहिए। ताकि चिकनाई हमारे चेहरे के अंदर तक जाये  और ठंडी हवा का असर कम हो। 

No. 2  सर्दियों में पानी का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। इसके अलावा गर्म पानी भी पीना चाहिए। हमारे शरीर को गर्मियों या सर्दी  में 15  या 16 गिलास पानी आवश्यक होता है। इसके अलावा जूस का प्रयोग करना चाहिए वह सूप  का प्रयोग करें, जो गर्म  भी होता है। इससे आप ठंड से भी लड़ सकते हैं। 

No. 3 अगला  उपाय ,आप अपने खाने में आयल  का प्रयोग सावधानी से करें। आप ऑलिव आयल या सूरजमुखी के फूलों के बीजों का तेल प्रयोग कर सकते हैं।  जिसमें लो डेंसिटी फैट कम होती है। वैसे गाय का घी भी प्रयोग कर सकते हैं ,जो हमारे शरीर में हाई डेंसिटी कोलस्ट्रोल बनाता है जो हमे हार्ट अटैक  से बचाता है और हमारी त्वचा की चमक भी बढ़ाता है।   

No. 4  चौथा उपाय हमें अपने साबुन को बदलना चाहिए। हमें नमीयुक्त   साबुन प्रयोग करना चाहिए। जैसे डोवे  शॉप या फेसवाश , इसके अलावा चेहरे पर मॉस्चराजेर  का प्रयोग करना चाहिए। जिससे चेहरे की नमी बनी रहे।  रात के समय मॉश्चेराजेर का प्रयोग करनी चाहिए। इस तरह से  चेहरे की मासूमियत बनाए रख सकते हैं। 

No. 5  ऐसे छोटे उपाय हमें सर्दी में अपने चेहरे को साफ सुथरा वे स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। सर्दी में हमें ड्राई फ्रूट जैसे बदाम, अखरोट का प्रयोग करना चाहिए।  इनमें विटामिन सी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। जो हमारी त्वचा को हेल्दी  रखते हैं। 

अगर आप भी सर्दी में अपने आप को और अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए कोई उपाय करते हैं ,तो कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। 

धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks for interest.