रविवार, 17 मार्च 2024

LASIK लेजर आँख सर्जरी यात्रा का मार्गदर्शन"

the LASIK Laser Eye Surgery Journey

स्पष्ट दृष्टि की ओर: LASIK लेजर आँख सर्जरी यात्रा का मार्गदर्शन

लेजर असिस्टेंट इन सी टू के टॉमोलाइटिस एक बहुत ही लोकप्रिय सर्जरी है। जिसमें आंखों की दृष्टि दोष मायोपिया और हाइपरोपिया को ठीक किया जाता है। अगर आम भाषा में कहा जाए तो चश्मा हटाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय सर्जरी है।  मैंने आजकल देखा है कि  छोटे-छोटे बच्चे और बड़े व्यक्ति सभी चश्मा पहनते हैं। शायद हमारी आदत में शुमार हो ,लेकिन आंखों पर एक बोझ लेकर चलना और आंखों  तक प्रकाश पहुंचने के लिए चश्मे का प्रयोग करना काफी तकलीफदेह  है। इसके अलावा चश्मा का प्रयोग से आंखों के नीचे काले घेरे ,सर में दर्द और बोर लुक जैसी  तकलीफ भी जुड़ी होती हैं. इससे हमारा चेहरा भी अजीब लगता है।  हमारी सुंदरता में एक दोष  सा लगता है।  इसलिए  ज्यादातर लोग चश्मे को उतार कर आजादी से जीना चाहते हैं। 

LASIK risks and complicationseyenhealth


उनके लिए लेसिक लेजर सर्जरी एक सबसे अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको आंखों के डॉक्टर से सलाह लेने होती है। हालांकि यह कोई चीज फाड़ की सर्जरी नहीं होती है। इसे एक प्रकार के रोशनी या लेजर को डालकर हमारे आंखों के लेंस की गहराई को सही किया जाता है। इसके लिए करने के बाहर फ्लैट बनाने की प्रक्रिया की जाती है एक बहुत छोटे लेजर माइक्रोकेरम या फेमतोसेकंड लेजर का प्रयोग किया जाता है।  इससे कॉर्निया में ऊतक को उत्तेजित किया जाता है।  इस तरह हमारे कॉर्निया को एक सही आकार दिया जाता है। ऐसा एक दो बार भी किया जा सकता है। 


LASIK recovery tips

इस सिटिंग के बाद इस तरह कोई भी टांका लगाना  या खून निकलने जैसी कोई प्रकिया  नहीं होती है। कुछ जलन आंखों में दर्द अनुभव हो सकता है। लेकिन यह एक-दो दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। शुरुआत में आपको धुंधला दिखाई देता है और धीरे-धीरे इसमें सुधार आ जाता है। आंखों में दी जाने वाली आई ड्रॉप आंखों को साफ करती है और डेट सेल बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद आप साफ देख सकते हैं और आपका चश्मा हमेशा के लिए आपसे अलग हो जाता है। 


LASIK surgery procedure

लेसिक लेजर शल्य चिकित्सा उन लोगों के लिए एक आशा की किरण है। जो चश्मे से बोर  हो गए हैं।  चश्मे का प्रयोग उनको परेशानी प्रदान करता है। इसलिए लेसिक लेजर का प्रयोग कर सकते हैं। आंखों के डॉक्टर से सलाह के बाद आपको मीटिंग के लिए बुलाया जाता है और कुछ मिनट की यह सर्जरी आपको चश्मे से छुटकारा दे देती है। 


LASIK cost comparison

यदि इसकी कीमत की बात की जाए  तो हर शहर में इसकी कीमत अलग-अलग है। भारत में इसकी कीमत 20000 से लेकर ₹100000 तक हो सकती है। यह शहर व हॉस्पिटल  पर भी डिपेंड करता है। छोटे सिटी के अंदर इसकी कीमत और भी कम है। कई जगह आप ₹8000 पर सिटिंग पर भी करवा  सकते हैं। इसलिए सर्जरी करने से पहले आप अस्पताल के बारे में जानकारी लेकर मॉल भाव भी कर सकते हैं। आपके आसपास छोटे सिटी में बने कुछ अच्छे अस्पताल आपको बहुत सस्ते में यह सर्जरी की सुविधा देते हैं। आप इसका इंटरनेट पर भी पता लगा सकते हैं और अपने चश्मे को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। आपको शुभ कामनाओ के साथ आज का सफर यही तक ही। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks for interest.