मंगलवार, 5 जनवरी 2021

बीमार होने के बाद क्या करे ? रिकवरी कैसे करे।

बीमार होने के बाद क्या करे ?

रिकवरी कैसे करे। 

बीमार होने के बाद क्या करे ? रिकवरी कैसे करे।

बीमार होने के बाद ,यदि हम किसी ऐसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। तो हमें बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ठीक होने के बाद हमें अपने शरीर में कमजोरी महसूस होती है। जो  दवाइयों की वजह से हमें भूख नहीं लगती ,हम बहुत सारी तकलीफों को झेलते हैं। कई तकलीफें थोड़े समय के लिए होती हैं और कई दिखते हैं बहुत लंबे समय तक चलती है। 

वायरल फीवर के बाद .. 

इसके लिए हमें बीमार होने के बाद भी अपना शरीर को दोबारा चुस्त दरुस्त  करने के लिए कुछ एक उपाय करने होते हैं। यदि हम किसी वायरस की बीमारी से ग्रस्त हैं जैसे  मौसमी सर्दी -जुकाम -खांसी या करोना तो हमें ठीक होने के बाद भी कई दिक्क़ते  महसूस होती हैं। हमारी खांसी लंबे समय तक ठीक नहीं होती। हमें बहुत परेशानी  होती है। 

वायरल उपयोगी हर्बल 

इसके लिए हमें तुलसी का प्रयोग करना चाहिए। तुलसी के  10 12 पत्ते लेकर उनको दो-तीन चम्मच पानी में उबालना  चाहिए और उनको पीने से हमें खांसी में राहत मिलती है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उसके अलावा चवनप्राश का प्रयोग वायरल डिजीज के बाद और खांसी जुकाम के बाद बहुत फायदेमंद होता है। यदि जो लोग शुगर से ग्रस्त हैं ,वह शुगर फ्री चवनप्राश का प्रयोग करें। 

डेंगू मलेरिआ के बाद 

यदि हम मलेरिया डेंगू जैसी बीमारी से ग्रस्त  होते हैं ,तो उसके बाद  हमारे शरीर में अत्यधिक कमजोरी होती है क्योंकि बीमारियों में हमारे खून में प्लेटलेट्स कोशिकाएं तेजी से कम होती हैं। जिसकी वजह से हमारे शरीर में रिपेयर होने वाला काम बंद  जाता है।  इससे हमारे कई अंगों पर असर होता है। दिमाग ,गुर्दा, लीवर इससे ग्रस्त होते है। 

हर्बल्स 

इसके लिए



हमें गिलोय का प्रयोग करना चाहिए। पपीते के पत्ते हमारे लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसको उबाल कर इसका पानी पीने से लीवर ठीक होता है , कीवी फल इससे बहुत ज्यादा विटामिन सी होता है, उसको खाने से हमारे लिवर में बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। नारियल का पानी ,आंवले का मुरब्बा यही वो चीज है ,जिसका प्रयोग हम लंबे समय तक करें ,तो भी कोई नुकसान नहीं होता और हम जल्दी रिकवर करते हैं। 

जॉन्डिस 

यदि हम पीलाया  जैसी तकलीफ से जूझ रहे है तो  उससे ठीक होने के बाद भी हमारे शरीर में हेमोग्लोबिन अत्यधिक कम हो जाता है। लीवर ठीक से काम ना करने की वजह से हमें भूख कम लगती है। 

हर्बल 

ऐसे में  हमें अनानास का मुरब्बा, कीवी का फल, मौसमी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। हमें खाना कम करना चाहिए ,उसकी जगह ढेर सारा लिक्विड  लेना चाहिए। जो हमें बहुत फायदेमंद होता है। 

कैंसर 

जो लोग किसी भी तरह कैंसर से ग्रस्त हैं। उनको  अच्छी तरह पता है की उनके शरीर में हिमोग्लोबिन को मेंटेन करना कितना मुश्किल काम है। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन तेजी से कम  होता है। 

हर्बल 

इसके लिए हमारे पास कुछ हर्बल्स होते  है। इसमें सबसे पहले  गेहूं का जवारा जी.. हां इसके बने बनाए हैं पाउडर मिलते हैं और आप इसे गेहूं के सीजन में गेहूं के पौधे से ही बना सकते हैं। यह उपयोग करने से हमारे शरीर में तेजी से रक्त बनता है। इसके अलावा दूध फाडकर पनीर बनाए जाने पर जो पानी बचता है। उसका प्रयोग करें उसके अंदर वे प्रोटीन होता है। जो शरीर को मजबूती देता है। इसे टी.बी.जैसे रोगो  में प्रयोग किया जाता है। इस तरह आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं और अपने बुरे अनुभव को भुला सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks for interest.